मोहाली टेस्ट में भारन ने दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हरा दिया है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 109 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने क्रमशरू 8-8 विकेट लिए। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार 14 नवंबर को खेला जाएगा। 4 टेस्ट की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। मोहाली टेस्ट मैच के तीसरे दिन 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की पूरी टीम 109 रनों पर ऑल आउरट हो गई। टी ब्रेक तक मेहमान टीम ने 5 विकेट पर 56 रन बना लिए थे। टी ब्रेक के बाद रवींद्र जडेजा ने डेन विलास को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद सिमॉन हार्मर और स्टिआन वान जिल के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई। अमित मिश्रा ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने हार्मर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्टिआन वान जिल को आर अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 36 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने तीन, मिश्रा, अश्विन ने दो-दो जबकि वरुण आरोन ने एक विकेट लिया है। पहला विकेट वर्नन फिलैंडर के रूप में गिरा, उन्हें जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। अगले ही ओवर में अश्विन ने फाफ डुप्लेसी को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा डाला। जबकि अमला को जडेजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। एबी डिविलियर्स ने डीन एल्गर के साथ मिलकर 22 रनों की साझेदारी की। इस खतरनाक जोड़ी को मिश्रा ने तोड़ा। उन्होंने डिविलियर्स को क्लीन बोर्ड करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। एल्गर और वान जिल ने मिलकर 13 रनों की साझेदारी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।