दिल्ली डायनामोज अपने घरेलू मैदान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए एफसी पुणे सिटी को गुरुवार को एकतरफा अंदाज में 3-1 से पीट कर इंडियम सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई दिल्ली ने आधे समय तक 2-0 की बढ़त बनाकर पुणे का संघर्ष एक तरह से समाप्त कर दिया था। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा और पुणे का एकमात्र गोल इंजरी समय में हुआ। दिल्ली ने दूसरे सत्र में दस मैचों में यह पांचवीं जीत हासिल की और उसके शीर्ष पर चल रही गोवा टीम के बराबर 18 अंक हो गए लेकिन गोल औसत में गोवा की टीम पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर है। पुणे को 11 मैचों में चैथी हार का सामना करना पड़ा और वह तालिका में चैथे स्थान पर खिसक गई। दिल्ली डायनामोज ने अपने पिछले तीन मुकाबले 1-1 से ड्रॉ खेले थे लेकिन इस मुकाबले में उसने बेहतर प्रदर्शन कर जीत अपने नाम की। इंग्लैंड के फॉरवर्ड आदिल नबी ने 35वें मिनट में दिल्ली को बढ़त दिला दी। नबी ने फलोरेंट मालोदा के पास पर दिल्ली का पहला गोल दागा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।