भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज दो हिस्सों में खेली जा सकती है। इसके सीमित ओवरों के मैचों का आयोजन अगले महीने श्रीलंका में तो टेस्ट मैच अगले साल इंग्लैंड में हो सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान के बीच दुबई में बैठक के दौरान इस पर सहमति बनी। इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, पीसीबी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और विदेश मंत्रालय से भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज श्रीलंका में खेलने की अनुमति मांगी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।