भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला को दोनों देशों की सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है. हालांकि अभी तक भारत सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है और न ही बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ओर से श्रृंखला के लिए हामी भर दी है। लेकिन आईपीएल अध्यपक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि 15 दिसंबर से श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला होना तय हुआ है. पाकिस्तानी सरकार ने भारत-पाक श्रृंखजा को पहले ही इजाजत दी है और अब भारत सरकार के इजाजत का इंतजार है. इधर राजीव शुक्लक ने कहा, श्रीलंका में दोनों देशों के बीच पांच मैच खेले जाएंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।