‘यह भारत में हो सकता है मेरा आखिरी दौरा’
(India)
टीम इंडिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में ग्रोइन इंजरी के चलते तीन मैचों से टीम से बाहर चल रहे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि यह भारत में उनका आखिरी टेस्ट दौरा हो सकता है। स्टेन को पहले मोहाली टेस्ट में ग्रोइन चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु, नागपुर और अब दिल्ली में चल रहे चैथे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम से बाहर होना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के 0-2 से पहले ही सीरीज गंवाने से निराश तेज गेंदबाज ने कहा, श्चोट हर खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होती है लेकिन उनके लिए इस तरह से बाहर बैठे रहना और टीम के लिए कुछ नहीं कर पाना बेहद निराशाजनक है।श् 32 वर्षीय स्टेन ने साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में भारत के खिलाफ इस तरह पिछड़ते देखना उनके लिए सबसे दुखद है और उन्हें लग रहा है कि टेस्ट में यह उनका आखिरी भारत दौरा होगा। मोहाली में चोटिल हुए स्टेन के पहले टेस्ट के बाद फिट होकर वापस लौटने की उम्मीद थी लेकिन उनकी चोट को देखते हुए उन्हें अगले मैचों से बाहर रखा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।