भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चैथे टेस्ट मैच के चैथे दिन रविवार को लंच तक 481 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक विकेट पांच रनों पर झटक लिया है। पारी की चैथा ओवर लेकर आए रविचंद्रन अश्विन ने पांच के कुल योग पर डीन एल्गर (4) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। तेम्बा बायुमा (1) और कप्तान हाशिम अमला क्रीज पर हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए 476 रनो की जरूरत है। इससे पहले, रहाणे (नाबाद 100) और कप्तान विराट कोहली (88) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 267 रन (घोषित) बनाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 267 रनों पर घोषित की। रहाणे ने पहली पारी में भी 127 रन बनाए थे। दूसरी पारी में रहाणे 206 गेंदों का सामना कर आठ चैके और तीन छक्के लगाए। दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने भी 88 रनों का योगदान दिया। रिद्धिमान साहा 23 रनों पर नाबाद लौटे। साहा और रहाणे ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। चैथे दिन भारत ने कोहली का विकेट गंवाया। रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी करने वाले कोहली ने केल एबॉट की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 165 गेंदों का सामना कर 10 चैके लगाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।