टी20 विश्व कप में 19 मार्च से भारत-पाक के बीच मुकाबला
(India)
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है और उनका मुकाबला 19 मार्च को धर्मशाला में होगा। आईसीसी ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप और कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें आठ मार्च से तीन अप्रैल तक भारत के आठ शहरों में मैच खेले जायेंगे। अभी भारत और पाकिस्तान के बीच इस महीने के आखिर में द्विपक्षीय श्रृंखला पर फैसला नहीं हो सका है। भारत 15 मार्च को नागपुर में न्यूजीलैंड से पहला मैच खेलेगा, जिसके बाद पाकिस्तान से सामना होगा। भारत को अगला मैच बेंगलूरू में 23 मार्च को ग्रुप ए क्वालीफाइंग विजेता से और 27 मार्च को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया से होगा बेंगलूरू, चेन्नई, धर्मशाला, कोलकाता, मोहाली, मुंबई, नागपुर और दिल्ली में 27 दिन के भीतर पुरूष वर्ग के 35 और महिला वर्ग के 23 मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल नई दिल्ली और मुंबई में क्रमशरू 30 और 31 मार्च को होगा जबकि तीन अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन पर फाइनल खेला जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।