ललित मोदी आरसीए की कुर्सी पर फिर से काबिज
(India)
ललित मोदी आरसीए की कुर्सी पर काबिज रहेंगे...क्योकि कुछ महिनों पहले उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को वापस ले लिया गया है...मंगलवार को ललित मोदी और पठान गुट की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के मामले में दर्ज करवाई गई आपत्तियों पर रिटायर्ड जस्टिस ज्ञानसुधा मिश्रा के सामने बहस होनी थी...लेकिन बहस के कुछ देर पहले ही दोनों गुटों से मिश्रा के समक्ष सुलह करने पर सहमति जताई...जिसके बाद आमीन पठान, शक्ति सिंह, विवेक व्यास और मोहम्मद इकबाल ने अपना अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया....अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने के बाद मिश्रा ने बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रखा है...बुधवार को मिश्रा अपना फैसला सुनाएंगी.जिसके बाद ललित मोदी आरसीए पर फिर काबिज होंगे...... उधर मीडिया से बात करते हुए आमीन पठान ने कहा कि दोनों गुटों की लड़ाई से प्रदेश के क्रिकेट का स्तर लगातार गिर रहा था...उधर ललित मोदी गुट और आरसीए के सचिव सोमेन्द्र तिवारी ने कहा कि कई दिनों से बने गतिरोध से प्रदेश के क्रिकेट के लिए समस्याएं खड़ी हो रही थी, जिसकी बेहतरी के लिए ये कदम उठाया गया है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।