श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल परेरा का ‘बी’ नमूना भी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजीटिव पाए जाने के बाद उन पर चार साल के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने कहा कि आईसीसी ने हमें सूचित किया है कि उसे चार साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपील करने की उम्मीद है। परेरा के मूत्र का नमूना में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था जिसके बाद कतर में इसका परीक्षण किया गया। इसके बाद परेरा को श्रीलंका के मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था। श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाई। परेरा श्रीलंका के दूसरे क्रिकेटर हैं जो डोप टेस्ट में विफल रहे हैं। इससे पहले 2011 विश्व कप के दौरान बायें हाथ के बल्लेबाज उपल थरंगा को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजीटिव पाया गया था और उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।