भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को गुरुवार को बीसीसीआई ने वर्ष 2015 के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरुस्कार के चुना गया जबकि महिला वर्ग में यह खिताब मिताली राज को दिया जाएगा। इन दोनों खिलाडियों को 5 जनवरी को मुंबई में होने वाले बोर्ड के वार्षिक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आस्ट्रेलियाई दौरे के बीच महेंद्र सिंह धोनी के अचानक संन्यास लेने के बाद कप्तानी संभालने वाले 27 वर्षीय बल्लेबाज कोहली ने अपने नेतृत्व में भारतीय टीम कुछ अच्छे परिणाम दिए।कोहली के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंकाई सरजमीं पर 22 साल में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती और फिर इसके बाद विश्व की नंबर एक टीम दक्षिण अफ्रीका को पिछले नौ वर्षों में विदेशी धरती पर श्रृंखला में पहली हार का मजा चखाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 टेस्ट पारियों में 42 . 67 की औसत से 640 रन बनाए। उन्होंने इसके अलावा 20 वनडे में 36.65 की औसत से 623 रन बनाए। कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए पाली उमरीगर ट्राफी मिलेगी। मिताली ने इस साल वनडे में 5000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय और ओवरआल दूसरी महिला बल्लेबाज बने। मिताली को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए एम ए चिदंबरम ट्राफी दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।