धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
(India)
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब एक नई मुसीबत में घिर गये हैं। धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक मैगजीन के कवर पेज पर धोनी की तस्वीर को विष्णु भगवान के रूप में दिखाये जाने की वजह से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। धोनी को 25 फरवरी को कोर्ट में पेशी के लिए भी कहा गया है। कि धोनी मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में है और वह 12 जनवरी से 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेंगे। यह दौरा 31 जनवरी को खत्म होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।