भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। यह उनकी एक साथ लगातार 25वीं जीत है। भारत और स्विटजरलैंड की इस शीर्ष वरीयता जोड़ी ने स्लोवाकिया की आंद्रिया क्लेपाक और रूस की एल्ला कुद्रयावत्सेवा को 6-3, 7-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। सानिया और हिंगिस को फाइनल में मुकाबला अनाबेला मेडिना गारिगेज और अरांत्सा पैरा सैंटोंजा की स्पेनिश जोड़ी तथा एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविच की जर्मन जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।