भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोडीदार मार्टिना हिंगिस ने सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि रोहन बोपन्ना की इस टूर्नामेंट में चुनौती समाप्त हो गई. उन्हें और चीनी ताइपे की उनकी जोडीदार युंग जान चान को मिश्रित युगल में उलटफेर का सामना करना पडा।
लगातार जीत का नया रिकार्ड बना रही सानिया और मार्टिना की जोड़ी ने जूलिया जार्ज और कारोलिना पिल्सकोवा की 13वीं वरीयता प्राप्त जोडी को राड लेवर एरेना में केवल 54 मिनट में 6-1, 6-0 से करारी शिकस्त दी और इस तरह से लगातार तीसरे ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह बनायी। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी फाइनल में आंद्रिया हलावचकोवा और लूसी हार्डेका की चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।