आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया एशिया कप में हिस्सा लेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 346 दिन से कोई भी मैच नहीं खेला गया है। हालांकि क्रिकेट प्रेमियों का यह लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। एशिया कप के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह रोमांचक मैच 27 फरवरी को मीरपुर में खेला जाएगा। आपको बता दें कि आखिरी बार यह दोनों टीमें पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान भिड़ी थीं।
टूर्नामेंट की शुरुआत 24 फरवरी को भारत और मेजबान बांग्लादेश के मैच के साथ होगी। इसके बाद टीम इंडिया एक मार्च को श्रीलंका से और फिर तीन मार्च को क्वालिफाइंग टीम से भिड़ेगी। एशिया कप का फाइनल 6 मार्च को खेला जाएगा। ये पहला मौका है जब एशिया कप वनडे फॉर्मेट में नहीं बल्कि टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।