स्टीव वॉ के साथ बरसों पुराने शेन वार्न के मतभेद फिर उजागर हो गए जब उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि जितने क्रिकेटरों के साथ उन्होंने खेला उनमें आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान सबसे स्वार्थी थे।वार्न ने चैनल टेन के कार्यक्रम कहा कि स्टीव वॉ को नापसंद करने के मेरे पास कई कारण है। मैने जितने क्रिकेटरों के साथ खेला, उनमें वह सबसे स्वार्थी थे। वार्न ने 17 साल पुराने वाकये का जिक्र किया जब उन्हें 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बाहर कर दिया गया था जबकि आस्ट्रेलिया 1 -2 से पीछे था।
उन्होंने कहा मैं उस पर सबसे ज्यादा उस टेस्ट में बाहर किये जाने के लिये चिढता हूं। हमें वह मैच हर हालत में जीतना था. उस समय कप्तान स्टीव वॉ, उपकप्तान मैं और कोच ज्यौफ मार्श टीम चुनते थे। मैने अच्छी गेंदबाजी नहीं की लेकिन मुझे लगा कि मुझे बलि का बकरा बनाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।