हॉकी में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 1-2 से हराया
(India) भारत की पुरुष हॉकी टीम को सोमवार को लचर प्रदर्शन के बाद दक्षिण एशियाई खेलों में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की ओर से दोनों गोल मोहम्मद अर्सलान कादिर ने दागे। भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल 55वें मिनट में कप्तान मनदीप अंतिल ने किया।
दोनों देशों की दूसरे दर्जे की टीमों के बीच हुए इस मैच को लेकर अधिक रोमांचक नहीं बन पाया और गोल करने के मौके कम ही बने। भुवनेश्वर में 2014 में चैंपियंस लीग में हुए विवाद के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।