(India)
तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका से मिली हार पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार की गई पिच भारतीय विकेट की बजाय इंग्लिश विकेट था। मैच के बाद धौनी ने कहा कि जिस तरह के विकेट पर हम पिछले एक महीने ऑस्ट्रेलिया में खेले हैं, उससे यह विकेट पूरी तरह से अलग था। यह इंग्लिश विकेट की तरह ज्यादा था। उछाल वाली और अलग तरह की पिच थी। विकेट को सही तरह से रोल नहीं किया गया। विकेट को देखते हुए हम बड़े शॉट नहीं खेल पाए जैसा कि हम खेलते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।