विराट ने इंस्टाeग्राम पर फिर पोस्ट  की 'हार्टब्रोकन' फोटो
(India) टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरों का बाजार गर्म है। इस बीच कोहली ने एक बार फिर हार्टब्रोकन कैप्शन वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। आपको बता दें कि अनुषक या विराट में से किसी ने भी अभी ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे वे पहले शेयर करके हटा चुके थे। पहले उन्होंने इस फोटो का कैप्शन दिया था हार्टब्रोकन, जबकि इस बार उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ऐसा लगता है इस तस्वीर को हटाकर मैंने पहले कोई अपराध कर दिया था। एक बार फिर ये तस्वीर पेश है।
चर्चा है कि एक बोल्ड फोटो शूट को लेकर विराट और अनुष्का के बीच हुई तकरार ने रिश्तों में दरार पैदा कर दी। कोहली ने सभी सोशल साइट्स पर अनुष्का को अनफॉलो कर दिया है, हालांकि अनुष्का ने ट्विटर पर विराट को फॉलो करना नहीं छोड़ा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।