आज जीत के इरादे से उतरेगी धोनी ब्रिगेड
(India) अनुभवहीन श्रीलंकाई टीम से पहले मैच में मिली हार से स्तब्ध भारतीय क्रिकेट टीम आज दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी। ये मैच भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए खास है क्योंकि वो आज अपने घरेलू मैदान में खेलने उतरेगे। इसलिए उम्मीद है कि उन्हें उपमहाद्वीप जैसी पारंपरिक विकेट मिलेगी. रांची पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है।
भारत ने यहां तीन वनडे खेलकर सारे जीत हैं और तीनों में 300 के करीब रन बने. श्रीलंकाई टीम में कई अनुभवहीन खिलाड़ी हैं और उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है. लेकिन भारतीय बल्लेबाज वापसी की कोशिश करेंगे जो शानदार फॉर्म में हैं. श्रीलंका के तेज गेंदबाजों कासुन रंजीता, दुष्मंता चामीरा और दासुन सनाका ने पहले मैच में मददगार पिच का पूरा फायदा उठाया लेकिन रांची में उनकी असल परीक्षा होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।