टी-20 के क्रिकेट मैच में भारत ने सीरीज की बराबरी कर ली है. भारतीय क्रिकेट टीम ने झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 196 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी. रनों के लिहाज से भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है. तीसरा और अंतिम मैच 14 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।