सीरीज जीत के साथ भारत की बादशाहत बरकरार
(India) टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम में हुआ तीसरा और आखिरी टी20 नौ विकेट से जीत लिया. शिखर धवन ने 46 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। पहले टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए श्रीलंका को 82 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
बता दे कि श्रीलंका का अंतरराष्ट्रीय टी-20 में ये सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले श्रीलंका का अंतरराष्ट्रीय टी-20 में न्यूनतम स्कोर 87 था, जो उसने 9 मई 2010 को ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। इसी जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया और वो आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।