स्वच्छ भारत अभियान पर यूनिसेफ और आईसीसी द्वारा जारी वीडियो में खुद सचिन ने इस बात का खुलासा किया। स्वच्छ भारत अभियान पर जारी नए वीडियो में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं। बॉल गंदगी में चले जाने पर वह बच्चों को गेंद छूने से रोक रहे हैं। इस वीडियो की लॉन्चिंग में सचिन ने बचपन के कई राज भी खोले। उन्होंने कहा, मैं जब छोटा था तब खाना खाने से पहले हाथ नहीं धोता था। क्रिकेट खेलकर जैसे ही घर आता था तो सीधा डाइनिंग टेबल पर बैठ जाता था। मां मेरे हाथ धुलवाती थीं और डांटती थीं। उनका शुक्रिया। उनकी वजह से ही आज मैं स्वस्थ हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।