मैं हमेशा देश के लिए खेलती हूं: सानिया
(India) भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा है कि चाहे ओलिंपिक हो या फिर विम्बनल्ड न टूर्नामेंट, वह हमेशा देश के लिए खेलती हैं। लोग गलत सोचते हैं कि हम देश के लिए नहीं खेलते क्योंयकि हम टीम के रूप में नहीं खेलते। मगर असलियत यह है कि हम हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और यह मायने नहीं रखता कि विम्बतल्डहन खेल रहे हैं या ओलिंपिक। हां यह सही है कि ओलिंपिक में कुछ ज्यादा देशप्रेम जुड़ा होता है क्योंकि हर कोई भारतीय ध्वज तले खेलता है।
सानिया ने इसके साथ ही रियो ओलिंपिक में अपने जोड़ीदार को लेकर कहा कि इस पर फैसला करना अभी जल्दबाजी होगी कि मिक्स्ड डबल्स में उनका जोड़ीदार कौन होगा। इस खेल महाकुंभ में सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम उतारी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि कौन जानता है कि तब कौन फिट रहेगा और कौन फिट नहीं रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सर्वश्रेष्ठ टीम उतारी जानी चाहिए। अभी मुझे नहीं लगता कि यह इस पर फैसला करने का सही समय है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।