बीसीसीआई की बैठक आज
(India)
बीसीसीआई की मुंबई में अहम बैठक होनी है। लोढा कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा करने के लिए स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई गई है। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि लोढा कमेटी की सिफारिशों पर बोर्ड का रुख कोर्ट में क्या हो। बीसीसीआई को तीन मार्च तक जवाब देना है। लोढा समिति की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट के कड़े रवैये ने बोर्ड सदस्यों को हिलाकर रख दिया है। सिफारिशों में बोर्ड के पदाधिकारियों का कार्यकाल सीमित करने, 70 साल की उम्र तय करने, एक राज्य -एक वोट और मंत्रियों तथा सरकारी अधिकारियों के पदाधिकारी बनने पर रोक के सुझाव दिए हैं। बोर्ड के सामने आगे का रास्ता मुश्किल ही नजर आता है। 5 ऐसी सिफारिशें हैं जिन पर बीसीसीआई कोर्ट से नरमी बरतने की अपील कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।