आज से बांग्लादेश में एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारत का सामना मेजबान बांग्लादेश से है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही भारत को तब बड़ा झटका लगा जब सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पीठ की मांसपेशियों में खिचाव आ गया. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को बैकअप के तौर पर भेजा गया है. अगर धोनी फिट नहीं हुए तो उनकी जगह विराट कोहली टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. विराट कोहली ने धोनी को लेकर कहा कि वह मध्यम क्रम में बल्लेबाजी के स्तंभ हैं. यह चिंता की बात है. धोनी फिट नहीं हुए तब देखा जाएगा कि पार्थिव पटेल को बल्लेबाजी के क्रम में कहां उतारा जाएगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।