अफ़रीदी ने कहा कि मैंने पहले ऐलान किया था कि वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लूंगा, लेकिन घर के बड़े सदस्य और कुछ दोस्त मुझ पर क्रिकेट न छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि मैं अब भी टी20 क्रिकेट खेल सकता हूं और मैं इस पर विचार कर रहा हूं।'
एशिया कप और वर्ल्ड कप में अफ़रीदी पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं। अफ़रीदी ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं। अफ़रीदी के नाम 90 मैच में 91 विकेट झटके हैं और हाल के दिनों में अच्छे फ़ॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।