भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
(India)
बांग्लादेश में मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के चैथे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 84 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 15.3 ओवर में 5 विकेट खोकर रोमांचक जीत हासिल की। टीम इंडिया की और से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। विराट के अलावा भारत की जीत में युवराज सिंह (14) और एमएस धोनी (7) रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की और से मोहम्मद आमिर ने 3 विकेट और मोहम्मद सामी ने 2 विकेट लिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।