मैदान पर अंपायर के हेडफोन लगाने से भारतीय कप्तान नाखुश
(India) भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘ईयरपीस’ जैसे अंपायरिंग उपकरणों के इस्तेमाल से बिलकुल भी खुश नहीं हैं उनका मानना है कि इस तरह की तकनीक से मैदानी अधिकारी खचाखच भरे स्टेडियम में बल्ले और गेंद के संपर्क पर होने वाली हल्की आवाजों को सुनने से वंचित रह सकते हैं।
धोनी ने कहा कि एक चीज निश्चित तौर पर होनी चाहिए। अंपायर अब वॉकी टॉकी इस्तेमाल करने के साथ ही एक कान में हेडफोन लगाते हैं जिसका साफ मतलब है कि अंपायर एक ही कान का इस्तेमाल करते हैं।मुझे नहीं लगता कि जब कोई गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है एक हेडफोन लगाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि आपको उस समय उनका इस्तेमाल नहीं करना है। दोनों कानों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा क्योंकि मैदान पर काफी चीजें होती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।