रोहित को लगी चोट, एशिया कप से हो सकते हैं बाहर
(India) भारतीय टीम इस समय चोटों से गुजर रही है। मोहम्मद शमी, कप्तान धोनी और शिखर धवन के बाद अब टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा भी चोटिल हो गये हैं। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की गेंद पर बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगा बैठे जिसके बाद एहतियातन उनके अंगूठे का एक्स-रे किया गया है, जिसके बाद उनका एशिया कप में आगे खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी चोट को ठीक होने में कितना समय लगेगा। उनके अंगूठे में सूजन है और फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से लगभग बाहर हो गए हैं। रोहित से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ओपनर शिखर धवन भी चोट के कारण बाहर रहे थे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।