यूरोपा लीग के अंतिम-16 दौर का ड्रॉ निकल गया है। यूनियन ऑफ यूरोपीयन फुटबाल एसोसिएशंस (यूईएफए) द्वारा निकाले गए ड्रॉ के मुताबिक नॉकआउट में प्रीमियर लीग की दो दिग्गज टीमों-लीवरपूल और मैनचेस्टर युनाइटेड के बीच भिड़ंत होगी। इसी तरह स्पेनिश लीग क्लब एथलेटिक बिल्बाओ और वेलेंसिया के बीच सामना होगा। इस दौर में जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड का सामना प्रीमियर लीग क्लब टॉटेनहम हाट्सपर से होगा जबकि सेविला का सामना स्विस क्लब बासेल से होगा। अंतिम-16 दौर में शामिल कई टीमें इससे पहले यूरोपा लीग जीत चुकी हैं। सेविला ने चार, लीवरपूल ने तीन, टॉटेनहम ने दो, वेलेंसिया ने एक, बायेर लेवरकुसेन ने एक बार यह खिताब अपने नाम किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।