न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन
(India)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन हो गया है। 53 साल के क्रो 2012 से ही कैंसर से पीड़ित थे। क्रो ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद लेखक, प्रसारणकर्ता और मेंटर के रूप भी अपनी छाप छोड़ी। लिम्फोमा (खून का कैंसर) से पीड़ित क्रो ने अपने जीवन के अंतिम महीनों में खुद सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया था। ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित क्रो के परिजनों ने एक बयान जारी कर इस दिग्गज खिलाड़ी के ऑकलैंड स्थित निवास पर निधन की पुष्टि की। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1982 में 19 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले क्रो को न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है। क्रो ने अपने देश के लिए 77 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 5444 रन बनाए। उनका सर्वोच्च योग 299 रन रहा है, जो कई सालों तक कीवियों की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी रही। बाद में ब्रेंडन मैक्लम ने इसे तोड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।