एशिया कप में पाक ने श्रीलंको छह विकेट से हराया
(India)
अनुभवी बल्लेबाज उमर अकमल (48) और विकेटकीपर सरफराज अहमद (38) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका को एशिया कप ट्वेंटी-20 मुकाबले में शुक्रवार को छह विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 150 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर लक्ष्य को चार गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। उमर अकमल ने 37 गेंदों की अपनी पारी में चार चैके और दो छक्के लगाए जबकि सरफराज ने 27 गेंदों में छह चैके लगाए। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका का भाग्य बिल्कुल नहीं चला और 150 जैसा चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने तथा आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी। हालांकि दोनों टीमों की एशिया कप के फाइनल में जाने की उम्मीदें पहले ही ध्वस्त हो चुकी हैं और फाइनल में रविवार को भारत और मेजबान बांग्लादेश का मुकाबला होना है। 151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की ओर से शर्जील खान और मोहम्मद हफीज ने पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।