बेहतरीन तैयारियां, शानदार फॉर्म और घरेलू सरजमीं पर खेलने के फायदे से भारतीय टीम विश्व टी-20 में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को कहा कि इस प्रारूप की अस्थिर प्रकृति के कारण कुछ भी तय मानकर चलने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर टी-20 श्रृंखला में हराया, फिर श्रीलंका को अपने मैदानों पर मात दी और हाल में बांग्लादेश में एशिया कप जीता। इस दौरान धोनी की टीम ने केवल एक मैच गंवाया और इस तरह से वह 2007 के बाद दूसरा विश्व टी-20 खिताब जीतने की मजबूत स्थिति में दिख रही है धोनी ने टूर्नामेंट से पूर्व कहा, मुझे लगता है कि हम अभी छठे गियर में (बेहतरीन फॉर्म) चल रहे हैं। टेक्नोलॉजी आठवें गियर तक चली गई है, लेकिन मैदान पर हम जो कुछ कर रहे हैं तो यह खेल के किसी भी स्तर के लिये पर्याप्त है। हमें यह देखना होगा कि पहली गेंद से हमारा फोकस होना चाहिए। मेरा मानना है कि प्रत्येक तैयार है और अब इसे चलाने के लिये किसी अन्य गियर की जरूरत नहीं है। मैं प्रगति से वास्तव में खुश हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।