धौनी अब तक के बेस्ट भारतीय कप्तान-शास्त्री
(India)

टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री भले ही विराट कोहली के बड़े फैन हैं लेकिन उनकी नजर में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी अब तक के बेस्ट कप्तान हैं। धौनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था और उसके बाद साल 2011 में टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। शास्त्री ने कहा, श्मैंने बहुत पहले ही यह कहा था कि धौनी अब तक के बेस्ट भारतीय कप्तान हैं। हां लेकिन कुछ दो-चार लोग हैं जो चाहते हैं कि वह संन्यास ले लें।श् 53 वर्षीय शास्त्री ने कहा, श्धौनी की कप्तानी में हम वर्ल्ड चैंपियन बने। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता और 2011 में वर्ल्ड कप खिताब भी अपने नाम किया। मैं धौनी को अब तक का बेस्ट भारतीय कप्तान मानता हूं।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।