ओलम्पिक में कांस्य जीत चुके भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पेशेवर मुक्केबाजी में जीत का अभियान जारी रखते हुए शनिवार को लगातार चैथी जीत दर्ज की। विजेंदर ने अपने करियर के चैथे पेशेवर मुकाबले में हंगरी के अलेक्जेंडर होर्वाथ को तीन राउंड में नॉकआउट कर दिया। विजेंदर को उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छी चुनौती दी, लेकिन इको एरेना में हुए मुकाबले में तीसरे राउंड में भारतीय स्टार ने उन्हें हराने में कामयाबी हासिल की। मैच के बाद विजेंदर ने कहा, मैं नहीं जानता कि मुझे क्या हुआ। मुझे लगता है कि वह बहाना बनाकर बाहर निकलना चाहता था। इस साल में यह मेरे लिए अच्छी शुरुआत है। मैं एक और नॉकआउट मैच जीतकर खुश हूं।’’ ‘‘मेरे ख्याल से भारत में इस साल (11 जून को) होने वाले डब्ल्यूबीओ एशिया के खिताबी मुकाबले से पहले मेरे लिए यह शानदार शुरुआत है।’ विजेंदर का अगला मुकाबला दो अप्रैल को होगा। मैच किस स्थान पर होगा इसका निर्णय अभी होना बाकी है। एलेक्जेंडर होरवाथ ने हाल ही में एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था कि वे विजेंदर से मुकाबले के लिए सांप का खून पीकर अपनी तैयारी कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।