भारत में क्रिकेट की दीवानगी को देखते हुए गूगल इंडिया ने आज अपने सर्च इंजन के डूडल का थीम को टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप रखा है। आज से भारत में टी-20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वर्ल्ड कप का पहला मैच होने खेला जाएगा। ऐसे में गू्गल डूडल भी मैच में रंग में रंगा दिख रहा है। गूगल गूगल सर्च इंजन ओपेन करने पर यह डूडल आपको दिखाई देगा। गूगल डूडल ने एक साधारण और खूबसूरत डिजाइन पेश किया है। जिसमें दो बैट बने हुए हैं जिन पर भारत और न्यूजीलैंड की टीम का रंग किया गया है। साथ ही इन बैट के बीच में एक बाॅल भी दिखाई गई है। खास बात है कि इस गूगल डूडल पर क्लिक करने पर आपको टी-20 मैच की सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जिसमें कब कौन सा मैच होना है और कहां होना है आदि शामिल है। आज भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। अब तक किसी भी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है किंतु महेंद्र सिंह धेनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम से उम्मीद है कि वह इतिहास रच सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।