भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को भारत में क्रिकेट का ‘मक्का’ कहे जाने वाले ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम हर हाल में जीत चाहेगी। पाकिस्तानी टीम भी कुछ ऐसा ही चाहेगी और इस लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी कुछ दांव पर होगा। भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। अगर भारतीय टीम यह मैच हार जाती है तो उसे अगले दोनों मैचों मे जीत दर्ज करनी होगी और इसके अलावा दूसरी टीमों के परिणाम पर आश्रित रहना होगा। नागपुर की स्पिनरों की मददगार विकेट पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के स्पिनरों के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और 47 रनों से मैच हार गई थी। सिर्फ विराट कोहली (23), महेन्द्र सिंह धौनी (30) और रविचन्द्रन अश्विन (10) ही दहाई तक पहुंच सके थे। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के 127 रनों के सामने 18.1 ओवर में 79 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।