बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा देश के संविधान के खिलाफ काम कर रही है। जब ऐसा ही करना है तो इससे अच्छा होता कि भाजपा संविधान की दसवीं अनुसूची को ही समाप्त कर देती। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में दल-बदल विरोधी कानून को ही देश से खत्म कर दे भाजपा। इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता है कि भाजपा के लोग उत्तराखंड में विधायकों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। यह संविधान का मजाक है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता है। मुख्यमंत्री रविवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में पत्रकारों से बात कर रहे थे। विदित हो कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार है और वहां उसके कुछ विधायक बागी तेवर अपनाए हुए हैं। इसको लेकर वहां की राज्य सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा गया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि यह सारा खेल भाजपा को लोग करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा तरह दल-बदल को प्रोत्साहित कर रही है। अगर इसे प्रोत्साहित ही करना है तो दल-बदल कानून को हटा देना चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।