उत्तराखं डमें सीएम समर्थक विधायकों का स्थान बदला गया
(India)
बहुमत साबित करने की तारीख तय होते ही सीएम हरीश रावत ने भी अपनी सरकार की हिफाजत के लिए चक्रव्यूह बनाना शुरू कर दिया है। रविवार को सीएम समर्थक विधायकों को सेंधमारी से बचाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया गया। श्रीनगर विधायक गणोश गोदियाल, विजयपाल सजवाण, मदन बिष्ट, सरिता आर्य, राजेंद्र भंडारी आदि को लैंसडौन के एक रिसॉर्ट में भेजा गया है। इनमें पीडीएफ के अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी और प्रीतम सिंह पंवार भी हैं। अतिविश्वस्त विधायकों को भी बहुमत के दिन तक खुद को अज्ञातवास में रखने की हिदायत दी गई है। कुछ विधायकों को अल्मोड़ा के सल्ट और रामनगर भेजा गया है। बागी विधायकों के कुछ और कांग्रेस विधायकों के संपर्क में होने के दावे के बाद से सीएम कैंप अलर्ट है। रविवार सुबह से ही सीएम के सलाहकार रणजीत रावत ने मिशन शुरू कर दिया। देहरादून में मौजूद विधायकों को सहस्त्रधारा हेलीपेड से सीधा लैंसडौन रवाना कर दिया। यह क्षेत्र कार्बेट क्षेत्र से लगा है। टीम में शामिल एक विधायक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अधिकांश विधायक सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुके हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।