अमिताभ बच्चन से मिले क्रिस गेल
(India)
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल सोमवार को बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के घर उनसे मिलने पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने इस मुलाकात के दौरान की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की। अमिताभ ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा श्क्रिस गेल घर पर तशरीफ लाए... पता नहीं था वह भी एक फैन हैं... मैंने अपनी तरफ से बेहतरीन बर्ताव किया। उम्मीद है कि वह इस मेहमान नवाजी का बदला गुरुवार को खेलते वक्त देंगे (मजाकिया लहजे में कहा)। बता दें कि गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 बर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जाना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।