प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाला और मनी लांड्रिंग के मामले में एनसीपी नेता छगन भुजबल समेत 53 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें दस्तावेजी सबूतों और घोटाले से जुड़े लोगों के बयान हैं। 11,150 पन्नों के चार्जशीट में 30 गवाहों के बयान दर्ज हैं। आरोप पत्र में कुल 53 लोगों के नाम आरोपी के तौर पर हैं, जिसमें भुजबल, उनके पुत्र पंकज और भतीजे समीर भी शामिल हैं। छगन भुजबल और समीर इस मामले में गिरफ्तार हैं और इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। उनके परिवार के किसी और व्यक्ति का नाम आरोपी के तौर पर नहीं है। यह आरोप पत्र महाराष्ट्र सदन घोटाला और नई मुंबई के हेक्स-वर्ल्ड मामलों को लेकर है। कालीना भूमि घोटाले को लेकर बाद में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। नई दिल्ली में नए महाराष्ट्र सदन का निर्माण 100 करोड़ रुपये की लागत से उस वक्त किया गया, जब महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।