विदेशी शराब पर भी लगे रोक-मांझी
(India)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को यहां कहा कि नीतीश के कई विधायक आदतन शराबी हैं। वे शराब पिए बगैर रह ही नहीं सकते। हालांकि उन्होंने ऐसे किसी विधायक का नाम लेने से परहेज किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में देसी और विदेशी दोनों तरह की शराबों पर एक साथ रोक लगनी चाहिए। सरकार ने केवल देसी शराब पर रोक लगा कर गरीबों को परेशान करने का काम किया है। वे यहां परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।