दो नो बॉल ने पलटी बाजी-धोनी
(India)


खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वेस्टइंडीज के हाथों गुरुवार को सेमीफाइनल में हार के साथ ट्वंटी 2० विश्वकप से टीम के बाहर हो जाने पर गहरी निराशा जताई और इसके लिये गेंदबाजों को भी लताड़ा।भारतीय टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुये 192 रन का स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाज इसका बचाव नहीं कर सके। धौनी ने हार के बाद कहा कि सबसे पहले तो इस मैदान पर टॉस हारना अच्छा नहीं था क्योंकि यहां पर ओस की अहम भूमिका रहती है। इसके बाद जब हमने गेंदबाजी शुरू की तो स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ करने को नहीं था वर्ष 2007 में ट्वंटी 20 विश्वकप दिला चुके कप्तान ने कहा कि हमारे स्पिनरों को गीली गेंद से खेलने में बहुत समस्या रहती है और इसका तो इतिहास रहा है। लेकिन जिस बात से मैं निराश हूं वह मैच की वे दो नो बॉल रहीं जिसमें हमें कैच लपकने के बाद भी विकेट नहीं मिल सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।