वाराणसी से चार मई को चुनाव अभियान शुरू करेंगे नीतीश
(India) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार मई को यूपी में वारणसी से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. जदयू सांसद सह प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने इसकी पुष्टि की है. पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है. जदयू का राष्ट्रीय लोकदल से विलय की प्रक्रिया चल रही है. मुख्यमंत्री ने पहले साफ कर दिया है कि जहां भी गैर भाजपा दलों की एकजुटता होगी, वहां जदयू की सकारात्मक भूमिका रहेगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाराणसी में 4 मई को आयोजित जदयू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव सहित सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू की सक्रिय भागीदारी की शुरुआत करेगा। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होना है और जदयू ने वहां अपने उम्मीदवार देने का निर्णय लिया

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।