शिवा थापा को मिला रियो का टिकट, मैरीकॉम चूकी
(India) विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा ने एशियाई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने लेकिन स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम अंतिम चार में हार के साथ रियो के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। अपने वजन वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त शिव ने सेमीफाइनल में 2013 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के कैरात येरालिएव को हराया। फाइनल में थाईलैंड के दूसरे वरीय चातचाई बुत्दी से भिड़ेंगे।
इस जीत के साथ 22 साल के शिव अपने दूसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लेने का अधिकार हासिल किया है। चार साल पहले वह लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा मुक्केबाज थे। वहीं मैरीकॉम को शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्हें सेमीफाइनल में चीन की अनुभवी रेन कानकुन ने हराया जिससे मैरीकॉम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक विजेता मुक्केबाज ही रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। हालांकि मई में विश्व चैम्पियनशिप के दौरान भी मैरीकॉम को रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।