शेन वार्न बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच
(India)

दुनिया क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने बतौर कोच टीम इंडिया से जुड़ने की इच्छा जताई है। वार्न ने शुक्रवार को कहा, श्मैं टीम इंडिया के साथ काम करना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि भारत एक क्षमतावान और शानदार टीम है जिसके साथ काम करना शानदार होगा। दुनियाभर में करोड़ों लोग टीम इंडिया को पसंद करते हैं, ऐसे में आप पर बहुत दबाव होता है और एक गलती भी भारी पड़ सकती है। अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं इस बारे में सोचूंगा।’ वार्न ने कहा, ‘मैंने जिंदगी में किसी भी चीज को ना नहीं कहा है। मैं किसी भी चीज के लिए हमेशा खुला रहता हूं फिर चाहे वह कोचिंग ही क्यों ना हो। मैं निश्चित तौर पर क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहता हूं। मुझे कमेन्ट्री पसंद है और अभी इसका पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। अगर मुझे कोच पद का प्रस्ताव मिलता है तो मैं इस पर विचार करूंगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।