आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किये गए हैं। करीब एक महीने तक चला ट्वंटी 20 क्रिकेट का रोमांच और जुनून अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां रविवार को दुनिया की बेहतरीन टीमों से लोहा लेकर फाइनल में पहुंची इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें विश्वकप चैंपियन बनने के लिये आखिरी बार मुकाबला करेंगी। विश्वकप के फाइनल में पहुंची दोनों टीमें ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खिताब के लिये एक बार फिर से टूर्नामेंट में एक दूसरे के सामने होंगी। जबरदस्त फार्म में चल रही इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से तो वेस्टइंडीज ने खिताब की प्रबल दावेदार और मेजबान भारतीय टीम को सात विकेट से मात दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।