वकार युनूस ने दिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा
(India)




आलोचकों के कोपभाजन बने वकार युनूस ने सोमवार को भारी मन से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी सिफारिशों पर ध्यान नहीं दिया जिससे टीम आगे नहीं बढ़ सकी। शाहिद अफरीदी ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी छोड़ दी थी। पाकिस्तान ग्रुप चरण में सिर्फ एक मैच जीत सका। वकार ने कहा कि मैं भारी मन से आज अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बोर्ड ने 2015 वर्ल्ड कप के बाद मेरी सिफारिशों को संजीदगी से नहीं लिया। दो साल पहले दूसरी बार कोच बने वकार ने कहा था कि वह खलनायक बनकर विदा नहीं लेना चाहते। वह पहले 2010-11 में कोच थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उनकी सिफारिशों पर अमल करना चाहिए। वकार के करार के अभी तीन महीने बाकी थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।