कोच बनने को लेकर राहुल ने नहीं दिया कोई ठोस जवाब
(India)




मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने पहली बार टीम इंडिया के कोच पद को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टीम इंडिया के कोच का पद संभालने पर फैसला इस बात पर निर्भर होगा कि क्या इस हाई प्रोफाइल काम के लिए उनके पास समय और क्षमता है या नहीं। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री का करार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया जिसके बाद से द्रविड़ के कोच बनने की अटकलें लगाई जा रही है लेकिन उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। द्रविड़ ने कहा, श्अपनी जिंदगी के इस मुकाम पर मैं कोई भी फैसला इस आधार पर लूंगा कि क्या मुझमें यह सब करने की क्षमता है।श् 43 साल के द्रविड़ फिलहाल भारत-ए और अंडर-19 टीम के कोच और दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर हैं। उन्होंने कहा, श्इसमें समय लगता है। आप कह नहीं सकते कि अब आप तैयार हैं और अब नहीं। यह एक अनुभव है, सीख है। इसको जानने के लिए आपको यह करना होगा। रोज आप इससे कुछ सीखते हैं।श् उन्होंने कहा कि वह काफी सोच समझकर ही फैसला लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।