भागवत पर आरोप लगाने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार
(India)



कांग्रेस के एक नेता ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने स्विस बैंक में कालाधन छिपा रखा है। व्हाट्सएप पर यह मैसेज पोस्ट करने के बाद उज्जैन के कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया, बाद में उनको जमानत मिल गई। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, माहिदपुर नगरपालिका के अध्यक्ष कयूम नागोरी ने व्हाट्सएप पर लिखा था कि भागवत उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने स्विस बैंक में कालाधन छिपा रखा है। नागोरी को सूचना तकनीक कानून की धारा 66ए और भारतीय दंड संहिता की धारा 294 और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया था। व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल होने के बाद भाजपा और संघ के कार्यकर्ता माहिदपुर पर देर रात जमा हो गए और नागोरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। भाजपा नेता विजय चैधरी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने नागोरी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।